भागलपुर में बढ़ेगा निवेश, इंडस्ट्रियल हब के साथ IT और एजुकेशन सिटी बनाने की तैयारीg

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर बिहार में सरकारी और निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए मेगा प्रोजेक्ट को लेकर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक की इस बैठक में भागलपुर के विकास से जुड़ी कई योजनाओं पर चर्चा हुई भागलपुर के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि गंगा नदी पर बनने वाले बटेश्वर-कटरिया रेल पुल के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा मामला बैठक में रखा गया इसके अलावा गोराडीह क्षेत्र में बनने वाले इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को लेकर भी चर्चा की गई

डीएम ने कहा कि भागलपुर धीरे-धीरे इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित हो रहा है आने वाले समय में यहां इंडस्ट्रियल यूनिट के साथ-साथ एजुकेशन सिटी और आईटी हब विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा भागलपुर की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए रेल पुल, एक्सप्रेस वे और फोरलेन सड़क परियोजनाओं पर भी सरकार का ध्यान है। इससे जिले में निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।वही पिछले दिनों बिहार सरकार के आईटी मंत्री सह भागलपुर के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्र की समीक्षा बैठक में भी भागलपुर को एजुकेशन सिटी और आईटी सिटी के रूप में विकसित करने को लेकर चर्चा हुई थी

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन