मुहर्रम को लेकर तातारपुर थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर के तातारपुर थाना परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता थाना प्रशासन द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया कर्मी तथा मुहर्रम कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उपस्थित लोगों से मुहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूस, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव भी लिए गए। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें बैठक में मौजूद मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सभी आयोजन निर्धारित नियमों और प्रशासनिक निर्देशों के अनुरूप किए जाएंगे ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर बी/114 बटालियन द्रुत कार्य बल के अधिकारियों की भी उपस्थिति रही। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए। बैठक में शामिल गणमान्य लोगों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की बैठकें सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मुहर्रम पर्व को शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग के साथ मनाने का संकल्प लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में

एसपी ने आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना

कटिहार : पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी द्वारा अपने कार्यालय में आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। आम जनता की हर परेशानी को दूर

बाबा गोरखनाथ धाम में श्रावणी मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ

कटिहार : जिले के आजमनगर प्रखंड स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा गोरखनाथ धाम में आगामी श्रावणी मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अभी से प्रारंभ