परशुराम वंशजों ने स्व.नरोत्तम जोशी के आत्मा की शांति के लिए किया श्रद्धांजलि सभा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार जिला परशुराम वंशजों के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा सत्यभामा गार्डन के सभागार में आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता डॉ.राम निवास शर्मा झा ने किया। जबकि संचालन नवीन झा एवं ध्रुव चंद्र झा ने किया।
परशुराम वंशज परिवार के लोगों ने स्वर्गीय जोशी के तौल्य चित्र पर पुष्प देकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा में 2 मिनट का मौन रहकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में भगवान परशुराम वंशज परिवार के नवीन झा एवं ध्रुव चंद्र झा ने कहा कि स्वर्गीय नरोत्तम जोशी कटिहार जिला के हर वर्ग, हर समाज, हर परिवार से अच्छा व्यवहार के साथ-साथ अच्छा संबंध रखते थे।स्वर्गीय नरोत्तम जोशी सरल स्वभाव, मिलनसार के व्यक्ति के साथ-साथ मृदु भाषी थे। इनका खासियत यह था कि इन्होंने लोगों से अल्प अवधि में अपने व्यवहार के कारण कम समय में घुल मिल जाते थे। उनके निधन से कटिहार जिला के तमाम लोगों के बीच शोक व्याप्त है। जिले वासी काफी मर्माहट है।
स्वर्गीय नरोत्तम जोशी की शव यात्रा में बड़ी संख्या में हर वर्ग, हर समाज के लोगों ने भाग लिया। मनिहारी गंगा तट पर जब स्वर्गीय नरोत्तम जोशी पांच तत्व में विलीन हो रहे थे, तो उसे समय की बड़ी संख्याओं में लोगों ने शिरकत कर सच्ची श्रद्धांजलि देने का कार्य किया है।
श्रद्धांजलि सभा में परशुराम वंशज के सह कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा उर्फ रिंकू मिश्रा ने कहा स्वर्गीय नरोत्तम जोशी जन-जन के प्रिय रहे हैं। ये स्वर्गवासी ही नहीं, बल्कि अमर हो गये है। इसलिए इनके श्रद्धांजलि सभा में कटिहार जिले के सभी वर्ग, सभी समाज, सभी परिवार के सदस्य भाग लेकर इन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देंगे।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से अमर झा, नवीन झा, ध्रुव चन्द्र झा,विकास चंद ठाकुर, राजेश रंजन मिश्रा उर्फ रिंकू मिश्रा,रत्नाकर झा, गुनेश पाठक,प्रणव झा,जड्डू झा, अधिवक्ता सह समाजसेवी प्रवीण कुमार झा,पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी,डॉ रामनिवास शर्मा,छाया तिवारी,नरेश शर्मा, विजय कुमार शर्मा, डॉक्टर अतुल मिश्रा, डॉक्टर आशुतोष झा,डॉक्टर रंजना झा, चंद्रभूषण ठाकुर,संजीव कुमार झा,प्रमोद कुमार ठाकुर, दिलीप कुमार शर्मा, गोविंद शर्मा,किरण कुमार राय,भास्कर झा, रत्नाकर झा,बबन झा,विजय कुमार शर्मा,पंकज कुमार शर्मा,मनोज कुमार झा, शत्रुघ्न तिवारी, रवि झा, शक्ति झा, रीना झा, विक्टर झा, विभा मिश्रा,पप्पू पाण्डेय,प्रभात मिश्रा,डब्लू झा,संजय झा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत

बिहार बाढ़: नितिन नवीन ने दान की 3 महीने की सांसद सैलरी, ₹7 हजार की सहायता

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का सांस्कृतिक मंच पर श्रेष्ठ रहना संस्थान के उत्तरोत्तर प्रगति का सूचक – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

गत वर्ष भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तीनों शीर्ष स्थानों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रतिभागी काबिज। भारत सरकार

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित