20 जून को भागलपुर पहुंचेंगे अंतरराष्ट्रीय युवा योग गुरु धीरज वशिष्ठ, बरारी काली मंदिर में होगा भव्य स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वशिष्ठ योग फाउंडेशन, भागलपुर इकाई की ओर से 21 जून को सैंडिस कंपाउंड मैदान में प्रातः 6:00 बजे से 7:15 बजे तक विशाल निशुल्क योग शिविर एवं योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय युवा योग गुरु धीरज वशिष्ठ के मार्गदर्शन में योग एवं प्राणायाम का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, नगर विधायक रोहित पांडे समेत कई जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। इसके बाद योग गुरु धीरज वशिष्ठ उपस्थित लोगों को सहज एवं सरल योगासन तथा विभिन्न प्रकार के प्राणायाम का अभ्यास कराएंगे।

आयोजकों के अनुसार यह शिविर पूरी तरह निशुल्क होगा तथा सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खुला रहेगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवन के प्रति जागरूक करना है। योग गुरु धीरज वशिष्ठ नियमित योग एवं प्राणायाम के लाभों पर भी विस्तार से प्रकाश डालेंगे।

20 जून को नेपाल में आयोजित योग शिविर के समापन के बाद योग गुरु धीरज वशिष्ठ का भागलपुर आगमन होगा। उनके स्वागत में बरारी स्थित रेलवे काली मंदिर प्रांगण में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में योग साधक एवं नागरिक शामिल होंगे।

शिविर के संयोजक मनीष दास ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को वैश्विक पहचान मिलने के बाद विश्व के अनेक देशों में भारतीय संस्कृति और योग को अपनाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से अधिक से अधिक लोगों तक योग का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

नगर विधायक रोहित पांडे ने कहा कि वशिष्ठ योग फाउंडेशन कई वर्षों से योग एवं मानव सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। वहीं, महाकाल दर्शन के निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि योग साधकों के लिए टी-शर्ट, आईडी कार्ड एवं महाकाल दर्शन कूपन की व्यवस्था की गई है, जिससे साधक कम खर्च में धार्मिक यात्राओं का लाभ भी उठा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन योग के वास्तविक स्वरूप के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता है। साथ ही सभी नागरिकों से नियमित योग एवं प्राणायाम अपनाकर स्वस्थ जीवन जीने और योग शिविर में शामिल होने की अपील की गई।

प्रेस वार्ता में वशिष्ठ योग फाउंडेशन के जिला प्रमुख अजीत गुप्ता, योगी राजीव मिश्रा, संयोजक मनीष दास, प्रशांत कुमार, सन्नी सरीन, सुमित कुमार, दमन सिंह, अमित कुमार, सोनू कुमार, प्रिंस कुमार, पवन जैन एवं नितिन भुवनिका सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

भव्य योग महोत्सव के आयोजक

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक