उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी तीनगछिया कटिहार में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार : उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी तीनगछिया कटिहार में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय के उपस्थित शिक्षकों एवं छात्रों को विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रा रिया कुमारी जो इसी विद्यालय में पढ़ते हुए स्कूली खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लिया है,ने बच्चों को सूक्ष्म व्यायाम, आसन, सूर्य नमस्कार ,प्राणायाम एवं योग निद्रा का अभ्यास कराया एवं इसके महत्व एवं लाभ को समझाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश दुबे ने कहा योग को सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं ,बल्कि जीवन शैली का अनिवार्य हिस्सा बनाएं। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से प्रकृति के करीब आए एवं योग को अपनाए। योग से तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन में कमी ,हृदय पर सकारात्मक प्रभाव एवं मानसिक सेहत के लिए लाभकारी है। प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों को छोटे-छोटे उदाहरण के माध्यम से योग के महत्व समझाया। इसके साथ संयम,आत्म अनुशासन पोषण,स्वच्छता जैसे कौशलों के विकास पर जोर दिया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं बच्चों को नियमित रूप से अपने घर परिवार के साथ नियमित रूप से योग करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर ताइक्वांडो के कोच सोनू कुमार, कबड्डी कोच सुनील कुमार ,विद्यालय के शिक्षक श्री राम तांती,रंजन कुमार,अन्नपूर्णा केसरी,सोनी कौर,रानी कुमारी,नूर बानो ,सीता कुमारी, संतोष कुमार,भारत स्काउट गाइड के बच्चे उपस्थित थे।सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार : डीएम ने लंबित मामलों के निपटारे का दिया सख्त आदेश

कटिहार :जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय स्थित सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य

पत्नी पर नकदी व जेवर लेकर घर छोड़ने का आरोप, थाने में दिया आवेदन

कुरसेला थाना क्षेत्र के कोशकीपुर निवासी भीमा कुमार सिंह ने अपनी पत्नी पर घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर बिना सूचना के घर छोड़ने

वर्षा प्रीत प्रोडक्शन हाउस का हुआ शुभारंभ, गायक शिव हर्ष सिंह राजपूत ने मचाया धमाल

भागलपुर :  भागलपुर में आर्यन गार्डन रिसोर्ट में वर्षा प्रीत प्रोडक्शन हाउस का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मिर्जा चौकी निवासी गायक शिव हर्ष