डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के सीनेट सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई और उनका सम्मान किया। इस उपलब्धि को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर पूर्व जिला संयोजक सुमित पांडे, प्रदेश सह मंत्री बम भोला उपाध्याय, कॉलेज उपाध्यक्ष सुमित सेन, नगर सह मंत्री दिनेश कुमार पंडित, हर्ष कुमार और विशेष आमंत्रित सदस्य आदित्य सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने डॉ. मनोहर कुमार को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और उपहार भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में विद्यार्थी परिषद की ओर से किए गए सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक ‘संवेदना’ भी उन्हें भेंट की और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में प्रदेश सह मंत्री बम भोला उपाध्याय ने विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिषद छात्र संगठन के साथ राष्ट्र निर्माण और व्यक्ति निर्माण की दिशा में भी कार्य करता है। उन्होंने कहा कि ‘छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ के मूलमंत्र के साथ संगठन विद्यार्थियों की समस्याओं और समाज सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहता है।

उन्होंने बताया कि डॉ. मनोहर कुमार वर्ष 2015 से विद्यार्थी परिषद से जुड़े हुए हैं और छात्र हित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनके अनुसार, डॉ. मनोहर कुमार के सीनेट सदस्य बनने से विश्वविद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों से जुड़े विषयों को उठाने में मदद मिलेगी।

अपनी नियुक्ति पर डॉ. मनोहर कुमार ने राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और विश्वास उनकी ताकत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 से संगठन के साथ जुड़कर सामाजिक और छात्र हित के कार्य करने का अवसर मिला और इसी यात्रा के दौरान उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।

डॉ. मनोहर कुमार ने कहा कि सीनेट सदस्य के रूप में वे छात्र हित, शिक्षा के गुणवत्तापूर्ण विकास और विश्वविद्यालय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता से उठाने और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अपनी भूमिका निभाने की बात कही।

इस अवसर पर बी.एड. विभाग की ओर से विभागाध्यक्ष डॉ. महबूब आलम एवं पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिव प्रसाद लोहरा ने महाविद्यालय की ओर से डॉ. मनोहर कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे बी.एड. विभाग के लिए गौरव का क्षण बताया और उम्मीद जताई कि डॉ. मनोहर कुमार सीनेट सदस्य के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देंगे।

कार्यक्रम में के.के.एम. महाविद्यालय बी.एड. के विभागाध्यक्ष डॉ. महबूब आलम, के.के.एम. महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. शिव प्रसाद लोहरा, डॉ. आशीष भारती, डॉ. हिमांशु शेखर महाकुर, डॉ. हरीश कुमार पांडेय, डॉ. उपेन्द्र कुमार, प्रीतम अविनाश एवं डॉ. सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित