पुरानी मांगों को लेकर क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के बैनर तले रेलवे प्रशासन के खिलाफ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

तीनपहाड़:  मालदा रेल डिवीजन के तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के विकास से जुड़ी वर्षों पुरानी मांगों को लेकर क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को रेलवे प्रशासन के खिलाफ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी। समिति के सदस्यों ने बताया कि रेलवे स्टेशन की लंबित मांगों को लेकर कई बार विभागीय प्रशासन का ध्यान मौखिक व लिखित रूप से आकृष्ट कराया गया था। लेकिन विभाग से पहल ना होता देख मज़बूरन धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जोंका, लालबन, दरला, मानिकपुर, सूतीयार पड़ा, बभनगामा, हाथीगढ़, बाबूपुर, निमगाछी सहित दर्जनों गांवों से सैंकड़ों ग्रामीण धरना प्रदर्शन में एकत्रित हुए। अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार सरकार ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इस शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन से भी रेलवे उनकी मांगों को एक माह के अंदर पूरी नहीं करती है तो आगे चरणबद्ध आंदोलन करते हुए भूख हड़ताल व आमरण अनशन भी किया जाएगा। समिति के महासचिव मुर्शीद राजा ने कहा कि समिति का एक मात्र उद्येश्य क्षेत्र का विकास करना और विभिन्न मांगो को संबंधित विभाग से पूर्ति कराना है। जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके। धरना में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू ने कहा कि रेलवे से की गई समिति की मांग को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। रेल प्रबंधक को तीनपहाड़ व इससे सटे दर्जनों गांवों के लोगों को सुविधा देनी चाहिए। धरना-प्रदर्शन के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के जवान मुस्तैद दिखे। मौके पर रामजनम सिंह, मो नाज़िम उर्फ लड्डू, चंदन श्रीवास्तव, मनोज यादव, अमरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, आकाश साह, राजकुमार सोनी, संजय चौधरी, प्रताप राय, विश्वजीत घोष, मो वाकर, मो आफताब, शाहिद रिजवी, लक्ष्मण रविदास, सनातन रमानी, कृष्णा महतो, कृष्णकांत महतो, तारकेश्वर साहा सहित दूर दराज से सैकड़ों से अधिक ग्रामीण मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार : डीएम ने लंबित मामलों के निपटारे का दिया सख्त आदेश

कटिहार :जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय स्थित सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य

पत्नी पर नकदी व जेवर लेकर घर छोड़ने का आरोप, थाने में दिया आवेदन

कुरसेला थाना क्षेत्र के कोशकीपुर निवासी भीमा कुमार सिंह ने अपनी पत्नी पर घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर बिना सूचना के घर छोड़ने

वर्षा प्रीत प्रोडक्शन हाउस का हुआ शुभारंभ, गायक शिव हर्ष सिंह राजपूत ने मचाया धमाल

भागलपुर :  भागलपुर में आर्यन गार्डन रिसोर्ट में वर्षा प्रीत प्रोडक्शन हाउस का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मिर्जा चौकी निवासी गायक शिव हर्ष