कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न हुई नीट-यूजी की परीक्षा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट (यूजी)-2026 परीक्षा रविवार को गोड्डा जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सघन निगरानी और पारदर्शी प्रशासनिक प्रबंधन के बीच शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने पूर्व से ही व्यापक तैयारी करते हुए सुरक्षा, निगरानी और परीक्षा संचालन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की थी। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई, जबकि दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रावधानों के तहत अतिरिक्त समय प्रदान किया गया और उनकी परीक्षा शाम 6:20 बजे तक संचालित हुई। परीक्षा के दौरान एनटीए के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया।
परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गोड्डा तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, गोड्डा का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन, सुरक्षा जांच, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों के प्रवेश व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं उप विकास आयुक्त श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ललमटिया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
जिले में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ललमटिया में पंजीकृत 312 अभ्यर्थियों में 286 उपस्थित हुए, जबकि 26 अनुपस्थित रहे। डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गोड्डा में 519 में से 464 तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, गोड्डा में 240 में से 218 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार जिले के कुल 1,071 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 968 ने परीक्षा दी, जबकि 103 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश पूर्व सघन जांच, पहचान सत्यापन, पंजीकरण एवं बायोमेट्रिक उपस्थिति की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर पूर्ण रोक रही। परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल, पुलिस पदाधिकारी, महिला एवं पुरुष पुलिस बल, चिकित्सा दल तथा अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
सभी परीक्षा केंद्रों और परीक्षा कक्षों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की गई, जबकि जिला स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष से परीक्षा संबंधी गतिविधियों का रियल टाइम अनुश्रवण किया गया। परीक्षा के दौरान जिले के किसी भी केंद्र से अनियमितता, कदाचार अथवा अप्रिय घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। उपायुक्त ने परीक्षा के सफल संचालन में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, पुलिस बल, शिक्षा विभाग, केंद्राधीक्षकों, पर्यवेक्षकों, चिकित्सा दल एवं संबंधित कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करेगा। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

 

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में BLO और पर्यवेक्षकों को SIR का प्रशिक्षण, 8-9 अगस्त को सभी बूथों पर विशेष कैंप

लिट्टीपाड़ा: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी SIR को लेकर शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में सभी बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण

पाकुड़ कारागार का औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता और जेल की व्यवस्थाओं की जांच

पाकुड़: झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के निर्देश पर पाकुड़ कारागार में बंदियों को जेल नियमावली के अनुरूप स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को लेकर

स्नातक सीटों में कटौती के विरोध में 10 अगस्त को विश्वविद्यालय का घेराव करेंगे छात्र

पाकुड़: पाकुड़ सहित संथाल परगना के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातक की सीटों में की गई कटौती के विरोध में छात्र-छात्राओं ने आंदोलन तेज करने का

गोड्डा में 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर शिविर, बुनकरों को योजनाओं की जानकारी

गोड्डा: 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस के अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, गोड्डा के सभागार में झारक्राफ्ट की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया।