महिला कॉलेज में योग दिवस पर छात्राओं को दिया गया योग प्रशिक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा : स्थानीय महिला महाविद्यालय में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सभागार में प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुमनलता की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
शिविर के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की यूनिट-1 की कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. पूनम झा, यूनिट-2 की डॉ. रेखा कुमारी, यूनिट-3 की डॉ. विभा राय एवं यूनिट-4 की डॉ. नूतन झा ने संयुक्त रूप से योग प्रशिक्षण दिया। उन्होंने छात्राओं एवं स्वयंसेविकाओं को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास की आवश्यकता पर बल दिया। प्रशिक्षकों ने प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित विभिन्न योगासनों का विधिवत प्रदर्शन किया तथा उपस्थित छात्राओं से उनका अभ्यास भी कराया। योगाभ्यास के दौरान श्वास-प्रश्वास की सही प्रक्रिया, एकाग्रता बढ़ाने के उपाय तथा तनावमुक्त जीवन के लिए योग की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं एवं स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ जीवन के लिए नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय परिवार ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित