: झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर स्थायी लोक अदालत के तत्वावधान में स्थायी लोक अदालत की भूमिका एवं कार्य विधि को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन चतरा ग्राम पंचायत भवन, पोड़ैयाहाट में किया गया। इस दौरान पंचायत के मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। परिचय सत्र के पश्चात पीएलवी मो. हसीब द्वारा कार्यक्रम के बारे में बताया गया। स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने कहा कि बिजली समेत नागरिक सुविधाओं में ऋुटि से संंबंधित शिकायत दर्ज कराने को लेकर आवेदन दें। इसमें उभय पक्षों के बीच मामले का सर्वमान्य निपटारा कराया जाता है। इसकी सुनवाई लगातार कार्यावधि में किया जाता है। स्थाई लोक अदालत के सदस्य नीरज कुमार ने स्थायी लोक अदालत की भूमिका एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात पीएलए के वरिष्ठ सदस्य दिनकर कुमार ने स्थायी लोक अदालत के क्रियाकलाप पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।


