बिहार राज्य सीनियर एवं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियन द्वारा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : हबीबपुर प्रधान कार्यालय में 92 वीं बिहार राज्य सीनियर एवं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले एथलीटों का सम्मान समारोह जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन भागलपुर के बैनर तले आयोजित की गई जिसमें आस्था नर्सिंग होम के स्पॉन्सरशिप में कार्यक्रम को सजाया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आस्था नर्सिंग होम की संचालिका और मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वर्षा सिंहा जी उपस्थित रही एवं, कार्यक्रम में मुख्य रूप से जी जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, नाथनगर प्रत्याशी राजद जेड हसन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव श्री नसर आलम जी ने किया,93 बिहार राज सीनियर एवं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में कुल 29 बच्चों ने पदक हासिल किया जिसमें 15 गोल्ड मेडल एवं अन्य ब्रांज तथा सिल्वर मेडल लाकर भागलपुर का नाम रौशन किया,कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्रीमती डॉक्टर वर्षा सिन्हा जी के हाथों एवं जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड हसन ने सभी पदक हासिल करने वाले एथलीट को मोमेंटो देकर हौसला अफजाई किया।कार्यक्रम संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर वर्षा सिन्हा ने कहा कि तारीफ है इन बच्चों की की कम संसाधनों के बाद भी बच्चे बाहर जाकर अपने शहर के लिए अपने जिले के लिए पदक हासिल कर रहे हैं अगर इन बच्चों को सुविधा और संसाधन मिले हम समझते हैं कि हमारे जिले के बच्चे देश ही नहीं दुनिया भर में नाम रौशन करेंगे, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और राजद नेता जेड हसन ने कहा की लगातार हमारा एथलीट एसोसिएशन का बच्चा आगे बढ़ रहा है और दिन प्रतिदिन नए-नए पदक हासिल कर रहा है हम सरकार से चाहेंगे कि सरकार एथलीट को बढ़ावा दें और खास कर जो जिले में समस्याएं उत्पन्न हैं कि एथलीट के लिए मैदान का अभाव है इसे दूर करने की जरूरत है सैंडिस कंपाउंड में बीते दिन जो जिला प्रशासन के माध्यम से यह जानकारी दिया गया कि यहां पर एथलीट छोड़कर सारे खेल , खेले जाएंगे यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि अपनी बातों पर विचार करें और हमारे एथलीट को सहयोग प्रदान करें अगर इस सरकार और प्रशासन के माध्यम से सहयोग मिलेगा तो निश्चित ही यह बच्चे भागलपुर समेत पूरे देश का नाम दुनिया भर में स्वर्णिम अक्षर में लिखेंगे।
कार्यक्रम में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और राजद नेता शिशुपाल भारती जी, लाघोरी संघ के मनोवर आलम जी , मो खुर्रम, मो कैसर, मो अकरम अली , प्रवीण जी, जितेंद्र मनी संदेश, राजद नेता अरविंद यादव, मो दिलदार जी, समेत सभी सफल एथलीट एवं उनके माता पिता उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार : डीएम ने लंबित मामलों के निपटारे का दिया सख्त आदेश

कटिहार :जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय स्थित सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य

पत्नी पर नकदी व जेवर लेकर घर छोड़ने का आरोप, थाने में दिया आवेदन

कुरसेला थाना क्षेत्र के कोशकीपुर निवासी भीमा कुमार सिंह ने अपनी पत्नी पर घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर बिना सूचना के घर छोड़ने

वर्षा प्रीत प्रोडक्शन हाउस का हुआ शुभारंभ, गायक शिव हर्ष सिंह राजपूत ने मचाया धमाल

भागलपुर :  भागलपुर में आर्यन गार्डन रिसोर्ट में वर्षा प्रीत प्रोडक्शन हाउस का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मिर्जा चौकी निवासी गायक शिव हर्ष