पत्नी पर नकदी व जेवर लेकर घर छोड़ने का आरोप, थाने में दिया आवेदन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुरसेला थाना क्षेत्र के कोशकीपुर निवासी भीमा कुमार सिंह ने अपनी पत्नी पर घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर बिना सूचना के घर छोड़ने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने कुरसेला थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

आवेदन में भीमा कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी पुष्पा देवी 12 जून को घर में रखे लगभग 50 हजार रुपये नकद एवं जेवरात लेकर घर से चली गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी बिना किसी जानकारी के घर छोड़कर चली गईं और काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका।

पीड़ित पति के अनुसार, जब वह अपनी पत्नी की जानकारी लेने के लिए कुरसेला बस्ती स्थित उनके मायके पहुंचे तो वहां मौजूद परिजनों ने उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद उन्होंने कुरसेला थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

भीमा कुमार सिंह ने पुलिस प्रशासन से पत्नी की कुशलता का पता लगाने के साथ-साथ घर से ले जाए गए नकद राशि एवं जेवरात की बरामदगी की मांग की है।

फिलहाल, कुरसेला थाना पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित