कटिहार : डीएम ने लंबित मामलों के निपटारे का दिया सख्त आदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार :जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय स्थित सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारना और आमजनों तक उनका लाभ पहुंचाना है।
बैठक में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने बैंकिंग, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, कल्याण, आईसीडीएस,स्वास्थ्य,नगर निगम और पंचायती राज सहित सभी महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की क्रमवार विस्तृत समीक्षा किया गया।
बैठक में निलाम पत्र वाद की समीक्षा करते हुए डीएम आशुतोष द्विवेदी ने सभी निलाम पत्र पदाधिकारियों को वर्ष 2005 से पूर्व के सभी लंबित मामलों का शत-प्रतिशत निष्पादन करने का सख्त आदेश दिया है।
जिले के जिन बैंकों द्वारा फॉर्म 09 एवं 10 का मिलान नहीं किया जा रहा है।उनके खिलाफ कड़ी नाराजगी जताते हुए अविलंब रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने बाढ़ और आपदा की तैयारियों के मद्देनजर सभी अंचलाधिकारियों को सम्पूर्ति पोर्टल पर डेटा एंट्री का कार्य तेजी से पूरा करने का टास्क दिया गया।
बैठक में धान अधिप्राप्ति, सीएमआर आपूर्ति,कोर्ट केस मामलों के निष्पादन और अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना की प्रगति को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में BLO और पर्यवेक्षकों को SIR का प्रशिक्षण, 8-9 अगस्त को सभी बूथों पर विशेष कैंप

लिट्टीपाड़ा: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी SIR को लेकर शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में सभी बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण

पाकुड़ कारागार का औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता और जेल की व्यवस्थाओं की जांच

पाकुड़: झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के निर्देश पर पाकुड़ कारागार में बंदियों को जेल नियमावली के अनुरूप स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को लेकर

स्नातक सीटों में कटौती के विरोध में 10 अगस्त को विश्वविद्यालय का घेराव करेंगे छात्र

पाकुड़: पाकुड़ सहित संथाल परगना के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातक की सीटों में की गई कटौती के विरोध में छात्र-छात्राओं ने आंदोलन तेज करने का

गोड्डा में 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर शिविर, बुनकरों को योजनाओं की जानकारी

गोड्डा: 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस के अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, गोड्डा के सभागार में झारक्राफ्ट की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया।