भाजपा नेता मनीष दास बने राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के राष्ट्रीय सचिव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने भाजपा नेता मनीष दास को संगठन का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी तथा राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल की सहमति से की गई है।

संगठन की ओर से मनीष दास को उनकी सक्रियता, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर मनीष दास ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि हिंदुत्व को मजबूत करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वह पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने राज्य और जिला स्तर पर युवाओं एवं हिंदूवादी विचारधारा से जुड़े लोगों को जोड़कर एक मजबूत टीम तैयार करने की बात कही।

मनीष दास ने कहा कि उनका उद्देश्य संगठन को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने केंद्र सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग भी उठाई और कहा कि इस मुद्दे को लेकर वह आगे भी आवाज उठाते रहेंगे।

राष्ट्रीय सचिव बनने पर भागलपुर जिला अध्यक्ष चंदन कर्ण सहित रामनाथ पासवान, बबीता सिंह, पिंकी बागोरिया, प्रतीक आनंद, गुड्डू शुक्ला, अरविंद रजक, राजकुमार यादव, चंदन कुमार, विनीत भगत, गोपीनाथ, अरुण मंडल, अमरदीप साह, प्रशांत कुमार, सन्नी सरीन, दमन सिंह, नितिन भुवनिका, प्रीतम केजरीवाल और पवन जैन समेत कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में BLO और पर्यवेक्षकों को SIR का प्रशिक्षण, 8-9 अगस्त को सभी बूथों पर विशेष कैंप

लिट्टीपाड़ा: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी SIR को लेकर शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में सभी बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण

पाकुड़ कारागार का औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता और जेल की व्यवस्थाओं की जांच

पाकुड़: झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के निर्देश पर पाकुड़ कारागार में बंदियों को जेल नियमावली के अनुरूप स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को लेकर

स्नातक सीटों में कटौती के विरोध में 10 अगस्त को विश्वविद्यालय का घेराव करेंगे छात्र

पाकुड़: पाकुड़ सहित संथाल परगना के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातक की सीटों में की गई कटौती के विरोध में छात्र-छात्राओं ने आंदोलन तेज करने का

गोड्डा में 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर शिविर, बुनकरों को योजनाओं की जानकारी

गोड्डा: 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस के अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, गोड्डा के सभागार में झारक्राफ्ट की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया।