कुर्सेला बैंक ऑफ इंडिया में ग्राहकों की बैठक, हरित जमा योजना की दी गई जानकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुर्सेला(कटिहार): कुर्सेला स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में ग्राहकों, बैंक कर्मियों एवं अधिकारियों के बीच एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य ग्राहकों को बैंक की विभिन्न बचत एवं निवेश योजनाओं की जानकारी देना था।
बैठक में बैंक अधिकारी पंकज कुमार ने बैंक ऑफ इंडिया की हरित जमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्राहकों की आर्थिक समृद्धि बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 999 दिनों की निर्धारित अवधि के लिए 6.85 प्रतिशत की आकर्षक ब्याज दर उपलब्ध है, जो पारंपरिक जमा योजनाओं की तुलना में अधिक लाभ प्रदान करती है।
उन्होंने बताया कि यह योजना ₹1 लाख से लेकर ₹10 करोड़ से कम की जमा राशि के लिए उपलब्ध है। वहीं, ₹3 करोड़ से कम की जमा राशि पर 999 दिनों की अवधि के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 7.35 प्रतिशत तथा अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 प्रतिशत तक वार्षिक ब्याज का लाभ दिया जा रहा है।
बैठक में ग्राहकों को समय पूर्व निकासी तथा जमा राशि के विरुद्ध ऋण सुविधा की भी जानकारी दी गई। उपस्थित ग्राहकों ने योजना को लाभकारी बताते हुए बैंक के प्रयासों की सराहना की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जमीन विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील, बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर घायल

राजमहल: राजमहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयराम डांगा गांव में बुधवार को जमीन विवाद ने एक दुखद मोड़ ले लिया। लंबे समय से चल रहे

डीएलएएमसी की बैठक में आधार सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर दिया गया जोर

गोड्डा: जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति (डीएलएएमसी) की बैठक में आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त

बोआरीजोर में भाजपा के नए प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

गोड्डा: बोआरीजोर प्रखंड के लोहंडिया रिहेब साइड में भाजपा के नए प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने फीता काटकर किया। इस मौके

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया बलिदान दिवस

पाकुड़: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बलिदान दिवस मनाया। कार्यक्रम की