कटिहार में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 कटिहार: नगर थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता डीएम आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने किया।
बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। इस दौरान मोहर्रम जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया।
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि मोहर्रम पर्व आपसी सद्भाव एवं भाईचारे का प्रतीक है। सभी समुदायों के सहयोग से पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।
 एसपी परिचय कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट, अफवाह, भड़काऊ भाषण अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी परिचय कुमार ने कहा कि जिले के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। कटिहार पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी तथा ड्रोन कैमरों की सहायता से भी जुलूस मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर निगरानी रखी जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में BLO और पर्यवेक्षकों को SIR का प्रशिक्षण, 8-9 अगस्त को सभी बूथों पर विशेष कैंप

लिट्टीपाड़ा: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी SIR को लेकर शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में सभी बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण

पाकुड़ कारागार का औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता और जेल की व्यवस्थाओं की जांच

पाकुड़: झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के निर्देश पर पाकुड़ कारागार में बंदियों को जेल नियमावली के अनुरूप स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को लेकर

स्नातक सीटों में कटौती के विरोध में 10 अगस्त को विश्वविद्यालय का घेराव करेंगे छात्र

पाकुड़: पाकुड़ सहित संथाल परगना के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातक की सीटों में की गई कटौती के विरोध में छात्र-छात्राओं ने आंदोलन तेज करने का

गोड्डा में 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर शिविर, बुनकरों को योजनाओं की जानकारी

गोड्डा: 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस के अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, गोड्डा के सभागार में झारक्राफ्ट की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया।