भागलपुर में जिलाधिकारी से मिली गंगा समग्र की टीम, गंगा संरक्षण कार्यों को मिला प्रशासन का साथ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: गंगा समग्र, भागलपुर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिले की नव पदस्थापित जिलाधिकारी अलंकृता पांडे से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। जिला संयोजक देवेंद्र कुमार मंडल के नेतृत्व में पहुंचे शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्र, गंगा समग्र की पट्टिका एवं संगठन की पत्रिका भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल में जिला सहसंयोजक रेखा साह, आरती आयाम के प्रमुख विशाल कुमार तथा कहलगांव खंड संयोजक ऊषा देवी भी मौजूद रहीं। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को गंगा समग्र द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

गंगा समग्र की ओर से बताया गया कि संगठन तटवर्ती गांवों में जनजागरूकता अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, पौधारोपण और जल संरक्षण जैसे कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रहा है। साथ ही गंगा को स्वच्छ और अविरल बनाए रखने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने गंगा समग्र के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गंगा हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और इसे निर्मल एवं अविरल बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन गंगा समग्र के रचनात्मक एवं जनहित से जुड़े कार्यों में हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

बैठक के दौरान स्वच्छता, घाटों के संरक्षण तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा की गई। इस मुलाकात को गंगा संरक्षण के क्षेत्र में प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित