पूर्णिया में स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग और यूनिसेफ का अभिमुखीकरण कार्यक्रम, विद्यालय पोषण योजना पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्णिया : विद्यालय पोषण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में पूर्णिया के एक होटल में एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार प्रकाश ने की।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के आपसी संबंध, पोषण वाटिका, स्वच्छता, जलवायु अनुकूल स्कूल तथा बच्चों में कुपोषण और मोटापे की रोकथाम से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही अनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत आयरन-फोलिक एसिड अनुपूरण, कृमिनाशक दवाओं और हीमोग्लोबिन जांच के महत्व पर भी चर्चा की गई।

यूनिसेफ और स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने बच्चों के पोषण स्तर की निगरानी, स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, हाथ धोने की आदत और उचित आहार संबंधी परामर्श पर प्रशिक्षण दिया। विद्यालयों में पोषण वाटिका विकसित करने तथा ई-शिक्षा कोष ऐप के माध्यम से मासिक रिपोर्टिंग की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संकल्प लिया कि जिले का कोई भी बच्चा कुपोषण, अस्वच्छता या पर्यावरणीय असुरक्षा का शिकार न हो तथा सभी विद्यालयों को पोषण-सक्षम, वॉश-सक्षम और क्लाइमेट स्मार्ट बनाया जाए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित