मुहर्रम को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बुधवार को पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर की गई।

फ्लैग मार्च महेशपुर, रद्दीपुर और लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्रों में संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान झारखंड सशस्त्र पुलिस, भारतीय रिजर्व बटालियन तथा जिला बल के जवान बड़ी संख्या में शामिल रहे। सभी जवानों को दंगा नियंत्रण एवं सुरक्षा उपकरणों से लैस किया गया था।

महेशपुर थाना क्षेत्र में बेला गांव से महेशपुर चौक तक, रद्दीपुर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों तथा लिट्टीपाड़ा क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा चौक, रांगा, बादल चौक, फूलपहाड़ी और बड़ा सरसा सहित अन्य स्थानों पर पैदल गश्ती करते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से मुहर्रम पर्व को शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।

इसके अलावा सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्विक रिस्पॉन्स टीम) में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को विशेष ब्रीफिंग दी गई। सुरक्षा बलों को हेलमेट, लाठी, बॉडी प्रोटेक्टर, टियर गैस गन समेत अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ 24 घंटे सतर्क रहने का निर्देश दिया गया।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि मुहर्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित