आपातकाल की 52वीं बरसी पर बिहपुर में भाजपा की परिचर्चा, निकाला गया मौन जुलूस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: बिहपुर एनडीए कार्यालय में आपातकाल की 52वीं बरसी के अवसर पर बिहपुर विधानसभा भाजपा द्वारा परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश यादव ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश पर थोपा गया आपातकाल विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने इस दिन को भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में काला दिवस बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री प्रभुनंदन चौधरी ने की, जबकि संचालन खरीक मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने किया। दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में आपातकाल को संविधान और लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कांग्रेस सरकार की आलोचना की।

परिचर्चा में पार्टी के कई नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों से पहुंचे मंडल और बूथ अध्यक्षों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र की मूल भावना के विरुद्ध बताया।

कार्यक्रम से पूर्व भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न मंडलों से पहुंचे पदाधिकारियों ने एनडीए कार्यालय से बिहपुर बाजार तक शांतिपूर्ण मौन जुलूस भी निकाला और आपातकाल का विरोध जताया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित