लोकतंत्र के उस काले अध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा: विजय कुमार सिन्हा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला दिन है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी राजनीतिक सत्ता बचाने के लिए संविधान की मूल भावना को कुचल दिया था।

उन्होंने कहा कि 51 वर्ष पूर्व इसी रात देश की जनता सोई थी और जब सुबह आंख खुली तो लोकतंत्र की हत्या हो चुकी थी। विपक्षी नेता जेलों में बंद थे, पत्रकारों की आवाज दबा दी गई थी और जनता के मौलिक अधिकारों पर रोक लगा दी गई थी।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तानाशाही के विरुद्ध सबसे मजबूत आवाज बिहार की धरती से उठी थी। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में शुरू हुए संपूर्ण क्रांति आंदोलन ने देशभर के युवाओं और छात्रों को एकजुट किया और लोकतंत्र की बहाली की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने हमेशा अन्याय और तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई है और जेपी आंदोलन उसी लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक था।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो पार्टी आज संविधान बचाने की बात करती है, उसी ने अनुच्छेद 352 का उपयोग कर देश में 21 महीने तक आपातकाल लागू रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान की मूल भावना को नुकसान पहुंचाया गया।

उन्होंने आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों और मीसा बंदियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान भारतीय लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला साबित हुआ।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए सरकार संविधान की मूल भावना—न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व—के प्रति प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए सरकार संकल्पित

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में विश्व आदिवासी दिवस पर झामुमो कार्यालय में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

पाकुड़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में

विश्व आदिवासी दिवस पर लिट्टीपाड़ा में अधिकार सम्मेलन, 16 गांवों के 300 पीवीटीजी लोग शामिल

लिट्टीपाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व सेवा समिति संस्था की ओर से लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 16 गांवों के करीब 300 पीवीटीजी यानी विशेष

लिट्टीपाड़ा में सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

लिट्टीपाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा संजय कुमार के तत्वावधान में लिट्टीपाड़ा चौक स्थित सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर

विश्व आदिवासी दिवस पर मेहरमा में निकली भव्य रैली, सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मेहरमा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को जहेरथान, मांझीथान संवर्धन समिति के तत्वावधान में मेहरमा चौक से भव्य आदिवासी रैली निकाली गई। समिति