लिट्टीपाड़ा में सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा संजय कुमार के तत्वावधान में लिट्टीपाड़ा चौक स्थित सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आदिवासी समाज के महान वीरों सिद्धू-कान्हू के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया ने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा करना, उनकी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना तथा सामाजिक एवं आर्थिक विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना ही विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत को संरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने आदिवासी समाज की एकता, अधिकारों और संस्कृति के संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ उनके संघर्ष और बलिदान को भी याद किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड, अंचल एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय कर्मी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित