मोहर्रम को लेकर डीएम-एसपी ने कटिहार के संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार (प्रवीण कुमार): आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने संयुक्त रूप से कटिहार शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। शहरी क्षेत्र के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की चूक न हो।

मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए डीएम और एसपी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता और मुस्तैदी बरती जाए तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि आगामी मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, एसडीओ और एसडीपीओ ने पाकुड़ नगर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

पाकुड़: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में

स्थायी लोक अदालत जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के समाधान का प्रभावी मंच : अशोक कुमार शुक्ला

पाकुड़: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पाकुड़ के तत्वावधान में बैंक ऑफ बड़ौदा, पाकुड़ में विधिक

डीएलएसए के जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठजनों को बैंकिंग सुविधाओं और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

पाकुड़: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पाकुड़ के तत्वावधान में बैंक ऑफ इंडिया स्थित वरिष्ठजन सहायता

तोड़ाई आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, जल्द हैंडओवर के दिए गए निर्देश

पाकुड़: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उप विकास आयुक्त एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी