डीएलएसए के जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठजनों को बैंकिंग सुविधाओं और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पाकुड़ के तत्वावधान में बैंक ऑफ इंडिया स्थित वरिष्ठजन सहायता एवं सुविधा केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए दिवाकर पांडेय के निर्देश तथा डीएलएसए सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बैंक ग्राहकों एवं आमजनों को बैंकिंग सुविधाओं के साथ-साथ विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को उनके बैंक संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए डीएलएसए के पैरा लीगल वॉलंटियर्स पिंकी मंडल एवं मोकमाउल शेख ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

उन्होंने उपस्थित लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी आवश्यक सहायता प्रदान करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कानूनी सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, उनके संरक्षण से संबंधित प्रावधानों तथा जरूरतमंद लोगों को मिलने वाली विधिक सहायता के संबंध में भी जागरूक किया गया।

पैरा लीगल वॉलंटियर्स ने बताया कि किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) के टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर विधिक सहायता सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान बैंक कर्मी, बैंक ग्राहक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित