सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधाओं तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि कटिहार जिले में सिपाही (प्रचालक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही।

प्रशासन की सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था के कारण परीक्षा केंद्रों पर कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या कदाचार की सूचना नहीं मिली। जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं सुरक्षा बलों की सराहना की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण