गरभेली पंचायत सरकार भवन में पंचायत विकास दिवस का भव्य उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार : कटिहार प्रखंड के गरभेली पंचायत सरकार भवन में पंचायत विकास दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री सह भूतत्व एवं खनन, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि पंचायत विकास दिवस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के विकास एवं जनकल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं शराबबंदी की सफलता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सभी लोगों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस तथा प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा, जहां अधिकारी सीधे आम जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा। कलाकारों ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया।

इस अवसर पर कटिहार सदर विधायक तार किशोर प्रसाद, 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण