ब्रेकर बदलने के कार्य से घंटों बाधित रही बिजली, दोपहर बाद बहाल हुई आपूर्ति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। पाकुड़ विद्युत उपकेंद्र के सर्किट हाउस फीडर में 11 केवी के खराब ब्रेकर को बदलने के कारण रविवार को कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। निर्धारित समय से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी के बीच काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विद्युत विभाग की ओर से पूर्व में सूचना जारी कर बताया गया था कि सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हालांकि, तकनीकी कार्य में अपेक्षा से अधिक समय लगने के कारण बिजली आपूर्ति दोपहर करीब 12 बजे के बाद ही बहाल हो सकी।

बिजली कटौती के कारण सर्किट हाउस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में लोगों को गर्मी और उमस के बीच काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।

कनीय विद्युत अभियंता आशीष पटेल ने बताया कि सर्किट हाउस फीडर में 11 केवी के खराब ब्रेकर को बदलने के लिए एहतियातन बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की गई थी। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद फीडर से पुनः बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

बिजली बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर तकनीकी कार्य करना आवश्यक होता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन