पाकुड़: एसआईआर अभियान के तहत विशेष शिक्षक-अभिभावक बैठक, विद्यार्थियों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, पाकुड़ राजकीय प्लस टू में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत विशेष शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान अभिभावकों को एसआईआर अभियान की जानकारी देते हुए मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही सभी पात्र नागरिकों से अपने नाम एवं विवरण की जांच कर आवश्यक सुधार कराने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत तिथि भोज, जन्मदिन उत्सव, रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग, पोस्टर निर्माण, समाचार वाचन, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान के महत्व, लोकतंत्र में नागरिकों की भूमिका और जागरूक मतदाता बनने का प्रभावशाली संदेश दिया।

विद्यालय के प्राचार्य राजू नंदन साहा ने बताया कि एसआईआर अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों और अभिभावकों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे अपने मतदान अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति अधिक सजग होते हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत