पाकुड़िया में द्वितीय लिटिल चैंप्स एवं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया: प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुनीता मरांडी के निर्देशानुसार बुधवार को +2 राजकीयकृत उच्च विद्यालय, पाकुड़िया के खेल मैदान में द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल टूर्नामेंट 2026-27 एवं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

प्रतियोगिता में प्रखंड के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। पहले दिन बालक वर्ग के अंडर-12, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए गणेश किस्कू, सुनील मरांडी, प्रदीप कुमार सोरेन, बाबूल किस्कू, सत्यवती हेंब्रम, शांतिलता बारकी, पतरस सोरेन, मिस्त्री मरांडी, किशोर साव, प्रीति मुर्मू, जाकिर हुसैन एवं स्नेहलता सोरेन की प्रतिनियुक्ति की गई। सभी शिक्षकों ने खिलाड़ियों के पंजीकरण, मैच संचालन और अन्य व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

शिक्षा विभाग के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा विद्यार्थियों में अनुशासन, खेल भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

प्रतियोगिता के अगले चरण में 2 जुलाई को बालिका वर्ग के अंडर-12 और अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बलबड्डा दुर्गा पूजा मेला की तैयारी तेज, सूर्य सरोवर तट पर होगी गंगा आरती

गोड्डा के बलबड्डा थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा मेला को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर की सजावट

एंटी क्राइम अभियान के तहत घोरीचक में वाहनों की जांच, नियम पालन की दी हिदायत

बलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरीचक स्थित एनएच पर बुधवार को पुलिस ने एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के निर्देश

मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने मेहरमा में NH-133 किया जाम, वार्ता के बाद सौंपा ज्ञापन

मेहरमा में बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग स्थित मेहरमा चौक मोड़ के पास एनएच-133 को जाम कर दिया।

प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर चुनपाड़ा विद्यालय में भावुक विदाई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दी शुभकामनाएं

पाकुड़िया प्रखंड की तेतुलिया पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुनपाड़ा में बुधवार को प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया