महागामा के राजेंद्र स्टेडियम में सुब्रोतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन, विजेता टीमें सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महागामा। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजेंद्र स्टेडियम, महागामा में मंगलवार को आयोजित सुब्रोतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 एवं अंडर-15 बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासित खेल भावना का परिचय दिया।

अंडर-17 बालक वर्ग में प्लस टू जय नारायण उच्च विद्यालय, महागामा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि उत्क्रमित उच्च विद्यालय, डालाबर की टीम उपविजेता रही। वहीं अंडर-15 बालक वर्ग में मध्य विद्यालय, करकटडीह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लहठी की टीम उपविजेता घोषित हुई।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनेलाल हांसदा ने कहा कि सुब्रोतो कप जैसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी साधन है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी निरंतर भागीदारी करनी चाहिए।

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अली उमर खान ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पंचायत और विद्यालय से खेल प्रतिभाएं निकलकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाएं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायकों, शारीरिक शिक्षकों, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, सीआरपी-बीआरपी एवं खेल प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह ने पूरे राजेंद्र स्टेडियम को खेलमय वातावरण में बदल दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में बिरसा कृषि जागरूकता रथ को डीडीसी ने दिखाई हरी झंडी, 15 दिनों तक गांव-गांव होगा भ्रमण

गोड्डा। किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार के “विकसित कृषि संकल्प अभियान-2026”

जेबीसीसीआई-12 के गठन में देरी के विरोध में संयुक्त ट्रेड यूनियनों का जोरदार प्रदर्शन, मांगें रखीं

महागामा (गोड्डा), संवाददाता : जेबीसीसीआई-12 (ज्वाइंट बाइपार्टाइट कमेटी फॉर द कोल इंडस्ट्री) के गठन में हो रही देरी के विरोध में बुधवार को राजमहल परियोजना

एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी में यूजी नामांकन शुरू, 8 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी

मेहरमा : सिद्धू-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई एसआरटी महाविद्यालय, धमड़ी में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय में नामांकन प्रक्रिया

महागामा के राजेंद्र स्टेडियम में सुब्रोतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन, विजेता टीमें सम्मानित

महागामा। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजेंद्र स्टेडियम, महागामा में मंगलवार को आयोजित सुब्रोतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 एवं अंडर-15 बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं का