एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी में यूजी नामांकन शुरू, 8 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मेहरमा : सिद्धू-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई एसआरटी महाविद्यालय, धमड़ी में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की ओर से 25 जून से चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जो 8 जुलाई तक चलेगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष पहली बार महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय की पढ़ाई शुरू की जा रही है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही कॉमर्स विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थी फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, जियोलॉजी, लाइफ साइंस, जियोग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, एंथ्रोपोलॉजी, सोशियोलॉजी, हिंदी, अंग्रेजी, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स एवं फिलॉसफी विषयों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्राचार्य ने जानकारी दी कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई है। इसके बाद 11 जुलाई को प्रथम मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसके आधार पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते चांसलर पोर्टल पर आवेदन करने की अपील की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें