गोड्डा में बिरसा कृषि जागरूकता रथ को डीडीसी ने दिखाई हरी झंडी, 15 दिनों तक गांव-गांव होगा भ्रमण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार के “विकसित कृषि संकल्प अभियान-2026” के तहत बुधवार को समाहरणालय परिसर से डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त विस्पुते श्री कांत यशवंत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर डीडीसी ने कहा कि यह अभियान किसानों तक कृषि, पशुपालन एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि अगले 15 दिनों तक जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगा।

इस दौरान किसान संगोष्ठियों और जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती, प्राकृतिक एवं जैविक कृषि, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल संरक्षण, फसल विविधीकरण, कृषि यंत्रीकरण, बागवानी, पशुपालन, डेयरी विकास तथा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया, आवेदन संबंधी जानकारी, तकनीकी मार्गदर्शन तथा कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर भी मिलेगा। इससे अधिक से अधिक किसान आधुनिक खेती अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित होंगे।

डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों एवं कृषि कर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान प्रत्येक पंचायत में अधिकाधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए योजनाओं की जानकारी सरल एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जाए तथा किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।

मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान (केवीके) डॉ. रवि शंकर, उप परियोजना निदेशक (आत्मा) संधीर कुमार खलखो, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में बिरसा कृषि जागरूकता रथ को डीडीसी ने दिखाई हरी झंडी, 15 दिनों तक गांव-गांव होगा भ्रमण

गोड्डा। किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार के “विकसित कृषि संकल्प अभियान-2026”

जेबीसीसीआई-12 के गठन में देरी के विरोध में संयुक्त ट्रेड यूनियनों का जोरदार प्रदर्शन, मांगें रखीं

महागामा (गोड्डा), संवाददाता : जेबीसीसीआई-12 (ज्वाइंट बाइपार्टाइट कमेटी फॉर द कोल इंडस्ट्री) के गठन में हो रही देरी के विरोध में बुधवार को राजमहल परियोजना

एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी में यूजी नामांकन शुरू, 8 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी

मेहरमा : सिद्धू-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई एसआरटी महाविद्यालय, धमड़ी में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय में नामांकन प्रक्रिया

महागामा के राजेंद्र स्टेडियम में सुब्रोतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन, विजेता टीमें सम्मानित

महागामा। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजेंद्र स्टेडियम, महागामा में मंगलवार को आयोजित सुब्रोतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 एवं अंडर-15 बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं का