कोमल कीर्ति ने नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा से की शिष्टाचार मुलाकात, बिहार इन्वेस्टर समिट का दिया निमंत्रण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र की पुत्री कोमल कीर्ति ने पटना में राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को ‘बिहार इन्वेस्टर समिट’ में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुलाकात के दौरान कोमल कीर्ति ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण, आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास और योजनाबद्ध शहरी विस्तार के कारण बिहार आज निवेश के लिए देश के सबसे उभरते राज्यों में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में आधुनिक आवास, व्यावसायिक परिसर, सुनियोजित टाउनशिप और बेहतर परिवहन व्यवस्था की बढ़ती मांग निवेशकों के लिए नए अवसर लेकर आई है।

उन्होंने बताया कि पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा जैसे प्रमुख शहरों के आसपास सैटेलाइट सिटी विकसित करने की दिशा में व्यापक संभावनाएँ मौजूद हैं। इन क्षेत्रों में आवासीय और व्यावसायिक टाउनशिप, आईटी एवं बिजनेस पार्क, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, लॉजिस्टिक्स हब, होटल तथा अन्य आधुनिक शहरी सुविधाओं के विकास में निजी निवेश और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत बड़े अवसर उपलब्ध हैं।

कोमल कीर्ति ने कहा कि बिहार तेजी से एक आधुनिक और सशक्त आर्थिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। ऐसे में शहरी विकास और सैटेलाइट शहरों में निवेश न केवल राज्य की आर्थिक प्रगति को नई गति देगा, बल्कि बिहार को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में विकसित भारत रोजगार मिशन का प्रशिक्षण, ग्रामीणों तक रोजगार और आजीविका पहुंचाने पर जोर

पाकुड़िया: विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम-जी) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसरों

बन्नोग्राम में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को बिजली संकट से मिली राहत

क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में

कनौजिया तांती व जोलहा समाज को सरकारी गजट में शामिल करने की मांग, मंत्री से मिला आश्वासन

मेहरमा: कनौजिया तांती व जोलहा समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रसाद ने राज्य सरकार से कनौजिया तांती एवं जोलहा समाज को सरकारी गजट में

मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर सम्मानित, बेहतर कानून व्यवस्था के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

गोड्डा: मेहरमा थाना क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और विभिन्न मामलों का त्वरित उद्भेदन करने के साथ आम लोगों की समस्याओं