जदयू सदस्यता अभियान: कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश का सम्मान समारोह आयोजित, टॉप-5 में शामिल हुई विधानसभा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्यता अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने पर कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक शुभानंद मुकेश का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान के दौरान कहलगांव विधानसभा को शीर्ष पांचवें स्थान पर पहुंचने की उपलब्धि के उपलक्ष्य में जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने अपने आवास पर विधायक को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे भागलपुर जिला संगठन के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी जिला संगठन इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेगा।

वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने इस सफलता का श्रेय विधायक शुभानंद मुकेश के नेतृत्व, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जदयू की नीतियों के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दिया। वहीं विधायक शुभानंद मुकेश ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने सुड्डू साईं को जदयू के राज्य परिषद सदस्य मनोनीत होने पर बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष विजय मंडल, ब्रजेश सिंह, गुरुदेव मंडल, ललन कुशवाहा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

रघुनाथपुर विद्युत सब स्टेशन में कंट्रोल रूम का शिलान्यास, कई गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली

पाकुड़ : पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। 19 अगस्त 2026

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की तैयारी, गांव-गांव चलेगा अभियान

महेशपुर। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन भी अब्दुल

पाकुड़ में मारपीट के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को 7 साल की सजा

पाकुड़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत ने मंगलवार को मारपीट के गंभीर मामले में एक ही परिवार के चार सदस्यों को

पाकुड़ में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी शुरू, शिव शीतला मंदिर में समिति का गठन

पाकुड़। शिव शीतला मंदिर के प्रांगण में 17 अगस्त 2026 को शिव शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में