पाकुड़ के प्रियांशु कुमार का अंडर-19 राज्य क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में चयन, उपायुक्त ने किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: जिले के प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर प्रियांशु कुमार का चयन झारखंड अंडर-19 राज्य क्रिकेट टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है। प्रियांशु जिला प्रशासन और बीजीआर माइनिंग इंफ्रा लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से संचालित क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी हैं।

प्रियांशु इससे पहले झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी में भी अपना प्रदर्शन कर चुके हैं। अब उनका चयन 5 जुलाई से 18 जुलाई तक रांची में आयोजित होने वाले अंडर-19 राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। शिविर के बाद चयनित खिलाड़ियों को झारखंड की ओर से विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर मिलेगा।

इस उपलब्धि पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने प्रियांशु कुमार को खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण ही किसी खिलाड़ी की सफलता की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रियांशु राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाकुड़ और झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक रणबीर सिंह रानू को भी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने और उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं जिला खेल पदाधिकारी ने भी प्रियांशु कुमार को प्रशिक्षण शिविर में पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और मेहनत के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

रघुनाथपुर विद्युत सब स्टेशन में कंट्रोल रूम का शिलान्यास, कई गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली

पाकुड़ : पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। 19 अगस्त 2026

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की तैयारी, गांव-गांव चलेगा अभियान

महेशपुर। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन भी अब्दुल

पाकुड़ में मारपीट के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को 7 साल की सजा

पाकुड़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत ने मंगलवार को मारपीट के गंभीर मामले में एक ही परिवार के चार सदस्यों को

पाकुड़ में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी शुरू, शिव शीतला मंदिर में समिति का गठन

पाकुड़। शिव शीतला मंदिर के प्रांगण में 17 अगस्त 2026 को शिव शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में