गोड्डा: मामूली विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत गझंडा गांव में 35 वर्षीय महिला की फांसी लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पंचायत की वार्ड सदस्य सोनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। गुरुवार सुबह महिला अपने कमरे में चली गईं और काफी देर तक बाहर नहीं निकलीं। संदेह होने पर परिजनों ने कमरे की जांच की, जहां वह फंदे से लटकी मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को जानकारी दी गई।

सूचना मिलने पर बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन