रामविलास पासवान की 80वीं जयंती मनाई, लोजपा (रामविलास) ने दी श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान की 80वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार रमन ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रामविलास पासवान गरीब, वंचित, दलित और पिछड़े वर्गों की सशक्त आवाज थे, जिन्होंने अपना पूरा राजनीतिक जीवन सामाजिक न्याय और जनसेवा के लिए समर्पित किया।

सुबोध कुमार रमन ने कहा कि रामविलास पासवान के संघर्ष, सिद्धांत और जनकल्याणकारी सोच आज भी लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने