TMBU के परीक्षा नियंत्रक को SSAI का ज्ञापन, डिजिलॉकर रिजल्ट और बैकलॉग परीक्षा की उठाई मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SSAI) के छात्र नेता देव सूरज के नेतृत्व में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) के परीक्षा नियंत्रक को छात्र-छात्राओं की विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। पहली मांग यह थी कि जिन छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय द्वारा संशोधित कर दिया गया है, उनका अद्यतन परिणाम अब तक डिजिलॉकर पर उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके कारण छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं, नामांकन, छात्रवृत्ति और अन्य आवश्यक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से संशोधित परिणाम जल्द से जल्द डिजिलॉकर पर अपलोड कराने की मांग की।

दूसरी मांग में कहा गया कि जिन छात्र-छात्राओं के परिणाम में बैकलॉग अंकित है, उनके शैक्षणिक भविष्य को देखते हुए शीघ्र विशेष परीक्षा आयोजित की जाए, ताकि वे अपने बैकलॉग विषयों को उत्तीर्ण कर समय पर आगे की पढ़ाई और रोजगार से जुड़े अवसरों का लाभ उठा सकें।

छात्र नेता देव सूरज ने कहा कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो छात्र हित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से दोनों मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने