जल-जीवन-हरियाली दिवस पर कटरिया के स्कूलों में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। कुरसेला प्रखंड के शाहपुर धर्मी पंचायत अंतर्गत कटरिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय में बुधवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार हरिजन ने स्कूल परिसर में पौधा लगाकर की। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प भी दिलाया गया।

प्रधानाध्यापक मनोज कुमार हरिजन ने कहा कि जल, जीवन और हरियाली को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक परिवार के हर सदस्य को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन से बचाव के लिए पौधारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। साथ ही सभी लोगों से पौधों की नियमित देखभाल करने की भी अपील की।

कार्यक्रम में सहायक शिक्षक दिलीप कुमार सिंह, प्रमोद कुमार गुप्ता, कुमार रवि, ऋषिकेश भारती, कुमारी पद्मा, सुभ्रा शैफाली, सोनी कुमारी और सुनील कुमार मंडल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारतीय ज्ञान प्रणाली का उद्देश्य मनुष्य का सर्वांगीण और नैतिक विकास : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

रांची, 22 अगस्त। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के राजनीति विज्ञान विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘प्रवाह—A Flow of Ideas, A

पाकुड़ वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच के साथ मिला ‘अकेले नहीं हैं आप’ का संदेश

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़

22-23 अगस्त को विशेष शिविर, 24 से SIR-2026 मैपिंग-मैचिंग मामलों की सुनवाई

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त

‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा पाकुड़िया, 250 शिवभक्त वार्षिक कांवड़ यात्रा पर रवाना

पाकुड़िया: प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शिव हरि धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त को वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। यात्रा