गोड्डा में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू, 20 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में गांधी मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें जिले के करीब 20 विद्यालयों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला खेल सचिव आर्यन चंद्रवंशी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खो-खो खेल को बढ़ावा देना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करना है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी वैद्यनाथ उरांव ने किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक बोर्ड के सदस्य एकरारुल हसन, झामुमो जिलाध्यक्ष प्रेम नंदन मंडल, डॉन बॉस्को स्कूल के प्राचार्य अमित राय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पवन कुमार, वार्ड पार्षद सादिक हुसैन और बच्चू झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में डीएवी उर्जानगर की टीम ने बालक वर्ग में प्रथम स्थान, प्लस टू उच्च विद्यालय बसंतराय ने द्वितीय तथा डीएवी उर्जानगर की द्वितीय टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। जिला खो-खो संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का बेहतर प्रतिनिधित्व करेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारतीय ज्ञान प्रणाली का उद्देश्य मनुष्य का सर्वांगीण और नैतिक विकास : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

रांची, 22 अगस्त। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के राजनीति विज्ञान विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘प्रवाह—A Flow of Ideas, A

पाकुड़ वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच के साथ मिला ‘अकेले नहीं हैं आप’ का संदेश

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़

22-23 अगस्त को विशेष शिविर, 24 से SIR-2026 मैपिंग-मैचिंग मामलों की सुनवाई

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त

‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा पाकुड़िया, 250 शिवभक्त वार्षिक कांवड़ यात्रा पर रवाना

पाकुड़िया: प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शिव हरि धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त को वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। यात्रा