गोड्डा: मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सुंदरपहाड़ी में मास सर्वे का निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के संयुक्त मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को सुंदरपहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के बड़ा सिंदरी एवं सबैकुंडी गांव में संचालित मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मलेरिया मास सर्वे, शिशु जननी आश्रय केंद्र तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बड़ा सिंदरी की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल सोरेन एवं राज्य स्तरीय टीम की सदस्य डॉ. अंजुम इकबाल ने मलेरिया जांच, संदिग्ध मरीजों की पहचान, समय पर उपचार तथा रोगियों के नियमित फॉलोअप की समीक्षा की। अधिकारियों ने स्वास्थ्यकर्मियों को प्रत्येक संभावित मरीज की शीघ्र जांच कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने और लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

टीम ने मलेरिया रोधी दवाओं की उपलब्धता, वेक्टर एवं लार्वा नियंत्रण, फॉगिंग और जनजागरूकता अभियान की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बुखार होने पर तुरंत जांच कराने, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने, स्वच्छता बनाए रखने और जल जमाव से बचने की अपील की। निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन ने कहा कि नियमित मास सर्वे, समय पर जांच, त्वरित उपचार और जागरूकता अभियान के माध्यम से क्षेत्र को जल्द मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने