कटिहार: प्राणपुर में 12 मेगावाट बिजली आपूर्ति की मांग, उप प्रमुख मो. रफीक ने सौंपा ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले के प्राणपुर प्रखंड में लगातार बनी बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर उप प्रमुख मोहम्मद रफीक ने पूर्णिया के विद्युत अधीक्षक अभियंता से मुलाकात कर एक स्मारपत्र सौंपा। उन्होंने प्रखंड की आबादी और बढ़ती बिजली की जरूरतों को देखते हुए सोनौली स्थित एसएससी से वर्तमान 4–5 मेगावाट के बजाय कम से कम 12 मेगावाट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

स्मारपत्र में बताया गया है कि कम क्षमता में बिजली मिलने के कारण प्राणपुर प्रखंड में नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसका सीधा असर किसानों, छात्रों और आम लोगों के दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है, जबकि लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

उप प्रमुख मोहम्मद रफीक ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति से महिलाओं को घरेलू कार्यों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनहित को देखते हुए प्राणपुर प्रखंड में प्रतिदिन 20 से 22 घंटे पर्याप्त वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और किसानों की खेती-बाड़ी भी प्रभावित न हो। उन्होंने विद्युत विभाग से इस दिशा में जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल