पाकुड़: SIR प्रपत्र भरने के लिए कोई शुल्क नहीं, उपायुक्त की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जिले में मतदाता सूची के गणना प्रपत्र बूथ स्तरीय पदाधिकारियों (BLO) के माध्यम से वितरित और संग्रहित किए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने स्पष्ट किया है कि SIR प्रपत्र भरने या जमा करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है।

उपायुक्त ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति प्रपत्र भरने या जमा कराने के नाम पर पैसे मांगता है तो उस पर विश्वास न करें और इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल अधिकृत BLO के माध्यम से ही प्रपत्र भरने की अपील की।

मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक गणना प्रपत्र पर संबंधित BLO का नाम और मोबाइल नंबर अंकित किया गया है। किसी भी सहायता या शिकायत के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 या 06435-222064 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल