महेशपुर में ABVP का 78वां स्थापना दिवस, ध्वजारोहण व वृक्षारोपण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की महेशपुर इकाई ने बुधवार को 78वां स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर महेशपुर हाई स्कूल मैदान में ध्वजारोहण किया गया और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, छात्र हित और समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सन्नी तिवारी ने परिषद की 78 वर्षों की यात्रा और शिक्षा, छात्र अधिकार, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण व राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। पूर्व कार्यकर्ता राहुल मिश्रा ने भी युवाओं से राष्ट्रहित और समाज सेवा के कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया।

स्थापना दिवस के अवसर पर गढ़बारी हाई स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। नगर मंत्री रोहित यादव ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल