कटिहार में दिवंगत एसीजेएम मनीष कुमार को न्यायिक परिवार ने दी श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह के नेतृत्व में कटिहार न्यायालय परिसर में दिवंगत एसीजेएम मनीष कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ता संघ के सदस्यों और न्यायालय कर्मियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

जिला जज रणवीर सिंह ने कहा कि मनीष कुमार एक कुशल न्यायिक अधिकारी होने के साथ-साथ मृदुभाषी और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उनके आकस्मिक निधन से न्यायिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। श्रद्धांजलि सभा में सभी न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले