गोड्डा लूट व गोलीबारी की घटना की महागामा चेंबर ने की निंदा, अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महागामा: गोड्डा स्थित बंगाल ज्वैलर्स में दिनदहाड़े हुई लूट और अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना की महागामा चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कड़ी निंदा की है। चेंबर के अध्यक्ष मदन कुमार भगत ने कहा कि इस तरह की घटनाएं जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और व्यापारियों में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की कि घटना में शामिल सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए, लूटे गए आभूषणों की शीघ्र बरामदगी हो तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही महागामा में हाल ही में हुई महिला से आभूषण छिनतई की घटना पर भी चिंता जताते हुए बाजार क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

महागामा चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि जिले में सुरक्षित व्यापारिक माहौल बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अपराधियों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से ही व्यापारियों और आम लोगों का भरोसा कायम रहेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में एसआईआर अभियान का कांग्रेस ने किया निरीक्षण | मतदाताओं से जानी समस्याएं

हिरणपुर (पाकुड़): भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत कांग्रेस ने भी जमीनी स्तर पर मतदाता सत्यापन प्रक्रिया

डीपीएस पाकुड़ में पठन-पाठन माह का समापन, ‘पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत’ का दिया संदेश

पाकुड़: विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करने, पुस्तकालय संस्कृति को बढ़ावा देने और आजीवन अध्ययन की भावना जागृत करने के उद्देश्य से डीपीएस पाकुड़

पाकुड़: एलीट पब्लिक स्कूल की वाद-विवाद प्रतियोगिता में नालंदा सदन प्रथम

पाकुड़: विद्यार्थियों में तार्किक सोच, प्रभावशाली अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक संवाद की भावना विकसित करने के उद्देश्य से एलीट पब्लिक स्कूल, पाकुड़ में शनिवार को अंतर

पाकुड़िया में एसआईआर अभियान | उपासना मरांडी ने मतदाता सत्यापन कराने की अपील की

पाकुड़िया: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत पाकुड़िया प्रखंड में केंद्रीय कमेटी सदस्या एवं युवा नेत्री उपासना