बिहार में 97.84 लाख लाभार्थियों के खाते में ₹1100 पेंशन, जदयू ने नीतीश सरकार के फैसले को बताया ऐतिहासिक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: जदयू की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनुप्रिया यादव ने कहा है कि बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 97 लाख 84 हजार लाभार्थियों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ₹1100 की पेंशन राशि भेजी है। इस मद में कुल ₹1,423.94 करोड़ लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित किए गए हैं। उनके अनुसार यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, विधवा महिलाओं और अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार है।

डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। उन्होंने दावा किया कि इस फैसले का लाभ आज राज्य के लाखों जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा है और यह सरकार की गरीबों एवं कमजोर वर्गों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में जेएमएम और राजद ने विधानसभा चुनाव के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद उन वादों को पूरी तरह लागू नहीं किया गया। इसके विपरीत बिहार सरकार ने अपने फैसले को केवल घोषणा तक सीमित नहीं रखा, बल्कि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में राशि भेजकर उसे जमीन पर उतारा है।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को केवल घोषणा तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें समय पर लागू कर पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल