गोड्डा में महिलाओं को घरेलू हिंसा कानून की दी गई जानकारी, डालसा ने चलाया जागरूकता अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के निर्देश पर चल रहे 90 दिवसीय इंटेंसिव विधिक जागरूकता अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) गोड्डा द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और पंचायतों में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। यह अभियान डालसा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार तथा सचिव दीपक कुमार के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में मछिया सिमरडा क्षेत्र में आयोजित शिविर में डालसा की टीम सदस्य मार्था टुडू ने महिलाओं को घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को संविधान के तहत पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त हैं और घरेलू हिंसा केवल शारीरिक मारपीट तक सीमित नहीं है। मानसिक प्रताड़ना, गाली-गलौज, अपमान, धमकी, आर्थिक शोषण, जबरन यौन संबंध या किसी भी प्रकार का यौन उत्पीड़न भी घरेलू हिंसा की श्रेणी में आता है।

उन्होंने महिलाओं से अपील की कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न की घटना होती है, तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन देकर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराकर भी कानूनी संरक्षण हासिल किया जा सकता है।

डालसा की ओर से बताया गया कि इस 90 दिवसीय अभियान का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना, महिलाओं को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना है। आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न प्रखंडों और थाना क्षेत्रों में ऐसे जागरूकता शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल