नीतीश कुमार से मिले जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता | भागलपुर विकास पर चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: जनता दल (यूनाइटेड) के भागलपुर जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने भागलपुर की प्रसिद्ध मंजूषा पेंटिंग भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता एवं जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ भी मौजूद रहे।

बैठक में जदयू के संगठनात्मक विस्तार, भागलपुर जिले के विकास कार्यों तथा जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने बताया कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश प्राप्त हुए।

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जदयू के भागलपुर जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने बताया कि मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई और इसमें संगठन की आगामी रणनीति एवं जनहित से जुड़े कई विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। भागलपुर की सांस्कृतिक पहचान मंजूषा पेंटिंग भेंट कर स्थानीय कला एवं संस्कृति को भी सम्मान दिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिलिंग से गूंजा फिटनेस का संदेश, तीन दिवसीय खेल समारोह का समापन

पाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर जिले में आयोजित तीन दिवसीय खेल समारोह का रविवार को भव्य समापन हुआ। समारोह के तीसरे और

पाकुड़ में पासपोर्ट सेवा केंद्र और KKM कॉलेज में PG शुरू कराने की मांग, CM से मिले नेता

पाकुड़। पाकुड़ जिला मुख्यालय में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने और के.के.एम. कॉलेज में स्नातकोत्तर यानी पीजी पाठ्यक्रम शुरू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस जिला

लिट्टीपाड़ा में घरेलू विवाद में ससुर की मौत, आरोपी दामाद गिरफ्तार

लिट्टीपाड़ा। थाना क्षेत्र के भातोकुंडी गांव में शनिवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान ससुर और दामाद के बीच हुई मारपीट में ससुर की मौत

जिला हॉकी प्रतियोगिता में बेथेल मिशन स्कूल और डीसीएमएसओई का दबदबा

गोड्डा। फिट इंडिया मूवमेंट 2026 के तहत सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के दूसरे दिन शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित प्लस