कटिहार रेलवे में RPF की बड़ी कार्रवाई | 30 मामलों में ₹33,900 जुर्माना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: रेलवे परिसर में सुरक्षा, अनुशासन और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए कटिहार रेल मंडल में नए संशोधित रेलवे अधिनियम एवं जन विश्वास अधिनियम के तहत आरपीएफ द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को आरपीएफ ईस्ट पोस्ट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कुल ₹33,900 का जुर्माना वसूला।

आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पी.एस. के निर्देश पर आरपीएफ ईस्ट पोस्ट प्रभारी एवं इंस्पेक्टर विक्रम कुमार के नेतृत्व में स्टेशन परिसर और रेलवे क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना अनुमति रेलवे परिसर में प्रवेश, रेलवे नियमों का उल्लंघन, गंदगी फैलाने और अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान रेलवे अधिनियम की धारा 144 के तहत 2 मामलों में ₹4,000, धारा 147 के 14 मामलों में ₹7,000, धारा 155 के 3 मामलों में ₹5,000, लिटरिंग (गंदगी फैलाने) के 2 मामलों में ₹400, धारा 167 के 2 मामलों में ₹4,000, धारा 159 के 2 मामलों में ₹1,000 तथा धारा 162 एवं अन्य 5 मामलों में ₹12,500 का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार कुल 30 मामलों में ₹33,900 की राशि वसूली गई।

आरपीएफ इंस्पेक्टर विक्रम कुमार ने कहा कि रेलवे परिसर में कानून व्यवस्था बनाए रखना, यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही यात्रियों से रेलवे नियमों का पालन करने, स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने और अनधिकृत रूप से रेलवे क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने की अपील की।

गौरतलब है कि आरपीएफ ईस्ट पोस्ट में इंस्पेक्टर विक्रम कुमार के कार्यभार संभालने के बाद आरपीएफ टीम ने रेलवे संपत्ति चोरी (RPUP Act) और मोबाइल चोरी से जुड़े कई मामलों का सफल खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन